Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

दुर्गापूजा के बाद भी कई इलाकों में मरम्मत नहीं हुई

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : दुर्गापूजा से पूर्व आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में बिजली की लाइनों और पाइपलाइनों के कार्य के चलते कई सड़कों को खोदा गया था। उस समय यह आश्वासन दिया गया था कि इन सड़कों की स्थाई मरम्मत दुर्गापूजा के बाद की जाएगी, लेकिन अब तक कई वार्डों में सड़कें जस की तस पड़ी हुई हैं। इस समस्या को लेकर सोमवार को आसनसोल नगर निगम के 49 नंबर वार्ड के निवासियों ने मेयर बिधान उपाध्याय से मुलाकात की।

IMG 20240910 WA0035 4

वार्डवासियों का कहना था कि कुछ ही दिनों बाद ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा पर्व क्रिसमस मनाया जाएगा, और 49 नंबर वार्ड में इस त्योहार को धूमधाम से मनाने की परंपरा है। वार्ड के निवासी सड़कों की जर्जर स्थिति से परेशान हैं, क्योंकि खराब सड़कें उनके पर्व मनाने में रुकावट डाल सकती हैं। वार्ड के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य विंसेंट व्हीलर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि क्रिसमस के अवसर पर क्षेत्र को सजाया जाता है, लेकिन खराब सड़कों के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने बताया कि मेयर से मुलाकात के बाद उन्हें बिजली विभाग के डीई से मिलने का निर्देश मिला, लेकिन इस पर उन्हें बेहद खेद व्यक्त किया। विंसेंट व्हीलर ने आरोप लगाया कि 49 नंबर वार्ड के निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है, जबकि यह क्षेत्र साल भर में एक महत्वपूर्ण त्योहार मनाता है।

वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि सड़कों की मरम्मत समय पर नहीं की गई तो स्थानीय निवासी सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले पर कितनी गंभीरता से कदम उठाता है और स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे करता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 7
Users Today : 13
Users Yesterday : 64