Breaking News
जामुड़िया में एसटीएफ की कार्रवाई, यात्री प्रतीक्षालय से युवक अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार, जांच हुई तेज संत रविदास जयंती पर आसनसोल में भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का संदेश गूंजा बर्दवान में एसटीएफ की कार्रवाई, संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; आतंकी नेटवर्क और संभावित साजिश की जांच तेज हुई राष्ट्रीय सम्मान से गौरवान्वित हुए योगाचार्य भगवंत शर्मा, समग्र स्वास्थ्य सेवा के नए केंद्र की भी मिली मान्यता राहुल सांकृत्यायन प्रतिमा विवाद पर रानीगंज में वामपंथी प्रदर्शन, भाजपा समर्थकों से नारेबाजी के बीच बढ़ा तनाव बर्नपुर में मंत्री अग्निमित्रा पाल का विपक्ष पर प्रहार, विभिन्न मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा

ईसीएल के परित्यक्त आवास खाली करने का आदेश, 80 परिवारों की पुनर्वास की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

अंडाल :  कोयला खनन क्षेत्र के कार्यक्षेत्र में एक बार फिर सामाजिक संकट गहराया है। ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) द्वारा जारी परित्यक्त आवासों को खाली करने के आदेश ने काजोरा क्षेत्र के मधुजोर कॉलियरी में पिछले 30-35 वर्षों से रह रहे 80 परिवारों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा कर दिया है। इन परिवारों ने पुनर्वास की मांग करते हुए आंदोलन छेड़ दिया है।

ईसीएल प्रबंधन ने मधुजोर कॉलियरी को एक निजी कंपनी के माध्यम से पुनः संचालित करने का निर्णय लिया है। इस उद्देश्य के तहत परित्यक्त आवासों को तोड़ने का आदेश दिया गया है। इन आवासों में दशकों से रह रहे परिवारों को अचानक इस आदेश के बाद गहरी चिंता में डाल दिया है।

IMG 20240910 WA0035 4

प्रभावित परिवारों ने इस आदेश के खिलाफ पुनर्वास की मांग को लेकर संघर्ष तेज कर दिया है। दक्षिणखंड ग्राम पंचायत के प्रधान को पहले ही ज्ञापन सौंपने के बाद, गुरुवार को इन परिवारों ने ईसीएल के काजोरा क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद सभी प्रभावितों ने एक संयुक्त ज्ञापन क्षेत्रीय महाप्रबंधक को सौंपा।

आवासीय प्रभावितों में संजय मंडल, बुलु राय और शंपा रूईदास ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि इन आवासों में दशकों से उनके परिवार रह रहे हैं। अपने स्वयं के घर के अभाव में इन परित्यक्त आवासों ने उनका सहारा बना हुआ था। अब इन्हें खाली करने का आदेश दिया गया है, जिससे उनके सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने कहा कि आवास खाली करने में उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, बशर्ते पहले सभी प्रभावित परिवारों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि पुनर्वास की उचित योजना लागू होने पर वे इन आवासों को छोड़ने के लिए तैयार हैं।

इस मामले में क्षेत्रीय महाप्रबंधक ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि, एक अन्य अधिकारी ने कहा कि प्रभावितों के ज्ञापन को उच्च प्रबंधन के पास भेजा जाएगा। अंतिम निर्णय उच्चाधिकारियों द्वारा लिया जाएगा।

यह स्थिति न केवल प्रशासनिक चुनौती है, बल्कि प्रभावित परिवारों के लिए आजीविका और आवास का संकट बनकर सामने आई है। अब यह देखना होगा कि ईसीएल प्रबंधन इन परिवारों के लिए पुनर्वास की क्या व्यवस्था करता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 1 7
Users Today : 13
Users Yesterday : 64