Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया हुनर

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय की शिक्षक प्रभारी रंजना मुंशी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद का आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह न केवल छात्रों की शारीरिक क्षमता को बढ़ाता है, बल्कि मानसिक विकास में भी सहायक होता है।

IMG 20240910 WA0035 4

प्रतियोगिता में छात्रों ने दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद और अन्य कई खेलों में भाग लिया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से न केवल अपने सहपाठियों को प्रेरित किया, बल्कि उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों का भी दिल जीत लिया। कार्यक्रम में विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

IMG 20240918 WA0025

रंजना मुंशी ने आगे कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें एक सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदान करते हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी छात्रों को बधाई दी और उनकी सफलता की कामना की।

विद्यालय के इस खेलकूद प्रतियोगिता ने बच्चों में टीम भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मकता का विकास किया है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शिक्षकों और कर्मचारियों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। छात्रों और अभिभावकों ने विद्यालय के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31