Breaking News

बंगाल में भाजपा सरकार की आवश्यकता पर राहुल सिन्हा का बयान

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  शीतला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा ने राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर तीखा हमला बोला। उनके साथ भाजपा नेता प्रशांत चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे।

राहुल सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल वर्तमान में अशांति और अस्थिरता के बारूद पर बैठा हुआ है। उन्होंने राज्य सरकार को “निकम्मी” करार देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर राज्य के अल्पसंख्यक नेता, विशेषकर कोलकाता के मेयर बॉबी हकीम जैसे नेता, मौन साधे हुए हैं।

IMG 20240910 WA0035 4

उन्होंने भारत में हाल ही में गिरफ्तार किए गए आठ आतंकवादियों की चर्चा करते हुए कहा कि यह बेहद चिंताजनक है कि इनमें से अधिकांश देश के नागरिक हैं। ये आतंकवादी भारत के पूर्वोत्तर को मुख्य भूभाग से जोड़ने वाले चिकन नेक क्षेत्र को अलग करने की साजिश रच रहे थे। राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की भौगोलिक स्थिति का उपयोग कर ये आतंकवादी अपने आपराधिक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए कहा कि इन आतंकवादियों को असम पुलिस ने पकड़ा, जबकि वे बंगाल में अपनी गतिविधियां चला रहे थे। इससे स्पष्ट है कि राज्य की पुलिस अपने कर्तव्यों के प्रति गंभीर नहीं है। राहुल सिन्हा ने इसका दोष तृणमूल कांग्रेस सरकार के ऊपर मढ़ते हुए कहा कि इस पार्टी के शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।

IMG 20240918 WA0025

राहुल सिन्हा ने कहा कि अब समय आ गया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार का गठन हो। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही देश की संप्रभुता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सक्षम है। उन्होंने जनता से राज्य में भाजपा को सत्ता में लाने का आह्वान किया, ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो सके और राज्य विकास के मार्ग पर आगे बढ़ सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 6 9
Users Today : 21
Users Yesterday : 49