Breaking News

मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन ने आयोजित किया मिलन समारोह

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : आसनसोल मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन द्वारा आसनसोल क्लब में भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश तोदी ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी वर्ग सालभर अपने कारोबार में व्यस्त रहता है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य मनोरंजन के साथ-साथ आपसी संवाद और विचार-विमर्श को बढ़ावा देना है।

शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों व्यापारियों और उनके परिवारों ने इस आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। कृष्णम तोदी की स्टैंड-अप कॉमेडी को विशेष रूप से सराहा गया।

IMG 20240910 WA0035 4

समारोह में आसनसोल क्लब के अध्यक्ष अमरजीत सिंह भरारा, सचिव शोभन नारायण बसु, उपाध्यक्ष मनीष बगड़िया, विवेक खेतान सहित कई विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कनक दां, सचिव सोमनाथ ठाकुर, पार्थ सरकार, सत्यनारायण संघई, विनय शर्मा, अमित बनर्जी, देवाशीष सेनगुप्ता, विक्रम बरनवाल, अशोक मिश्रा, दिलीप मसकरा, श्रीकांत गुप्ता, विमान साहा, अशोक गोराई, विजय अग्रवाल और अजय मसकरा सहित अन्य प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

IMG 20240918 WA0025

समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उपस्थित सभी अतिथियों और व्यापारियों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे व्यवसायी समुदाय के बीच सामंजस्य और आपसी मेलजोल को मजबूत बनाने का प्रयास बताया।

यह आयोजन न केवल व्यापारियों के बीच परस्पर सहयोग को प्रोत्साहित करता है, बल्कि व्यस्त जीवन के बीच आनंद और संवाद का अवसर भी प्रदान करता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 6 9
Users Today : 21
Users Yesterday : 49