Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

आदिवासी भाषा दिवस के अवसर पर पुलिस द्वारा बच्चों को दी गई सामग्री

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल  :  आदिवासी भाषा दिवस के अवसर पर रूपनारायणपुर पुलिस फाड़ी के प्रभारी अरुणाभ भट्टाचार्य ने मुचिड़ी ग्राम में आयोजित एक समारोह में भाग लिया और वहां के आदिवासी छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए। इस अवसर पर लगभग 40 छोटे आदिवासी बच्चों को बैग सौंपे गए। अरुणाभ भट्टाचार्य ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा समाज के साथ खड़ा रहता है और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेता है।

इसके साथ ही, अल्लाडी मोड़ में आयोजित एक अन्य भाषा दिवस समारोह के दौरान भी रूपनारायणपुर फाड़ी के प्रभारी ने 50 कंबल वितरित किए। उन्होंने बताया कि सर्दी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया, ताकि आदिवासी समाज के बच्चों को ठंड से राहत मिल सके।

IMG 20240910 WA0035

अरुणाभ भट्टाचार्य ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि पुलिस विभाग का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों को प्रोत्साहित करना और उनके विकास में सहयोग देना भी है। उन्होंने यह आशा व्यक्त की कि आदिवासी समाज के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और समाज एवं देश का नाम रोशन करेंगे।

IMG 20240918 WA0025

इस कार्यक्रम में स्थानीय आदिवासी समुदाय के लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और पुलिस विभाग के सामाजिक कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31