Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

रेल नौकरी जालसाजी प्रकरण में उत्तर प्रदेश से पति-पत्नी गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  नवंबर के अंत में आसनसोल के सृष्टिनगर इलाके में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर चलाए जा रहे अंतर्राज्यीय जालसाजी गिरोह का भंडाफोड़ करने के बाद, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरोह से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में दिनेश कुमार और उसकी पत्नी प्रीति अरोड़ा उर्फ सीमा शर्मा शामिल हैं। दोनों आसनसोल के निवासी हैं और दंपत्ति के रूप में पहचाने गए हैं।

आसनसोल दुर्गापुर पुलिस के डीसीपी (सेंट्रल) ध्रुव दास ने बताया कि मंगलवार को उन्हें लखनऊ से ट्रांजिट रिमांड पर आसनसोल लाया गया। बुधवार को इन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

IMG 20240910 WA0035

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दंपत्ति लखनऊ के आशियाना थाने के एमआई ब्लॉक स्थित तिरंगा मोड़ पर किराए के मकान में छिपे हुए थे। गुप्त सूचना के आधार पर, आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस की एक विशेष टीम 21 दिसंबर को लखनऊ पहुंची। आशियाना थाना पुलिस के सहयोग से आरोपियों को उनके किराए के मकान से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस नंबर 432/24 के तहत आईपीसी की धारा 319(2), 318(4), 316(2), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि आरोपी रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज और नकली मुहरों का उपयोग कर करोड़ों रुपये की ठगी कर रहे थे।

IMG 20240918 WA0025

इस मामले की शुरुआत 30 नवंबर को हुई थी, जब पुलिस ने आसनसोल के सृष्टिनगर स्थित एक किराए के आवास पर छापा मारकर बिहार के आरा जिले के हरिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया था। तलाशी में बड़ी मात्रा में रेलवे के फर्जी दस्तावेज, रबर स्टांप और परीक्षा से संबंधित कागजात बरामद हुए।

इसके बाद, पुलिस ने उसी इलाके से एक ऑटो चालक अवधेश यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का जाल कई राज्यों तक फैला है। पुलिस को संदेह है कि इस गिरोह में रेलवे के एक अधिकारी सहित कई लोग शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरोह ने नौकरी के नाम पर लोगों से 10 लाख से लेकर 30 लाख रुपये तक वसूले हैं। मामले की जांच जारी है, और पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31