Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

हाटन रोड दुकान विवाद पर गरमाई राजनीति, टीएमसी नेता पर अवैध कब्जे का आरोप

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : हाटन रोड मोड़ स्थित दुकान को लेकर आसनसोल नगर निगम और राजनीति के गलियारों में विवाद गरमा गया है। नगर निगम द्वारा यह दुकान तंद्रा राय नामक महिला को लीज पर दी गई थी। महिला के भाई नित्यानंद राय ने आरोप लगाया कि जब वे दुकान में कुछ कार्य करवाने पहुंचे, तब आईएनटीटीयूसी नेता राजू अहलूवालिया ने बाधा डालते हुए दुकान पर ताला जड़ दिया।

नित्यानंद राय ने कहा कि नगर निगम द्वारा वैधानिक रूप से लीज पर दी गई दुकान पर इस प्रकार ताला लगाना अनुचित है। उन्होंने नगर निगम से जारी लीज के कागजात दिखाए और दावा किया कि सभी नियमों का पालन करते हुए उनकी बहन को यह दुकान आवंटित की गई थी।

IMG 20240910 WA0035 4

दूसरी ओर, राजू अहलूवालिया ने इस लीज पर सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2016 के आसपास तत्कालीन मेयर ने यह दुकान किसी महिला को लीज पर दे दी थी, जबकि इसे स्टोर रूम बनाने के लिए आरक्षित किया गया था। उन्होंने इसे भ्रष्टाचार का मामला बताते हुए कहा कि वह किसी भी स्थिति में इसे स्वीकार नहीं करेंगे।

IMG 20240918 WA0025

भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल ने इस मामले को टीएमसी के भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए कहा कि यह घटना टीएमसी की संस्कृति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “टीएमसी का कोई नेता भ्रष्टाचार या अवैध कब्जे में शामिल न हो, यह असंभव है। यह पार्टी ऐसी ही गतिविधियों पर आधारित है। नगर निगम द्वारा महिला को लीज पर दी गई दुकान पर अवैध कब्जे का प्रयास इस पार्टी की नीतियों को उजागर करता है।”

इस विवाद ने न केवल नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं, बल्कि स्थानीय राजनीति में भी तनाव पैदा कर दिया है। घटना से क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31