Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

ईसीएल चरनपुर खदान में विस्फोट के विरोध में कार्यालय में तोड़फोड़, वाहन क्षतिग्रस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

असनसोल :  ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के चरनपुर कोयला खदान में विस्फोट के कारण आसपास के क्षेत्रों में कंपन और घरों को नुकसान पहुंचने के आरोपों के चलते स्थानीय लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। असंतुष्ट भीड़ ने बाराबनी स्थित ईसीएल चरनपुर खदान कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और वहां तैनात कर्मचारियों को भयभीत होकर भागने पर मजबूर कर दिया।

IMG 20240910 WA0035 4

सूत्रों के अनुसार, बाराबनी क्षेत्र में लगातार हो रहे विस्फोटों से स्थानीय निवासियों के घरों में कंपन हो रही है और दीवारों में दरारें आ रही हैं। इस समस्या को लेकर नाराज स्थानीय लोग बुधवार को ईसीएल के चरनपुर खदान कार्यालय पहुंचे और आक्रोशित होकर कार्यालय में भारी तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय के कंप्यूटरों को बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया। इसके साथ ही, ईसीएल की कई गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

IMG 20240918 WA0025

इस अप्रत्याशित घटना से पूरे क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी डर के मारे मौके से भाग निकले। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाराबनी थाने की पुलिस और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस और सीआईएसएफ ने हालात को काबू में लाने के लिए कड़ी मशक्कत की।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि खदान में किए जा रहे अनियंत्रित विस्फोटों से न केवल उनके घरों को नुकसान हो रहा है, बल्कि उनके जीवन पर भी संकट उत्पन्न हो गया है। प्रशासन और ईसीएल प्रबंधन से उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके कारण उन्हें यह कठोर कदम उठाना पड़ा।

पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। घटना ने ईसीएल के प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन के समक्ष सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन बनाने की गंभीर चुनौती खड़ी कर दी है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31