Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

अवैध आलू तस्करी पर बाराबनी पुलिस की सख्ती, ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत बाराबनी थाने की पुलिस ने बिना वैध दस्तावेजों के झारखंड में आलू ले जा रहे एक ट्रक को जब्त कर आलू तस्करी के प्रयास को विफल किया। गश्ती दल ने बलियापुर रोड पर संदेह के आधार पर ट्रक को रोका, जिसमें 50 किलो वजन के 500 बोरों में आलू लदा हुआ था।

पुलिस जांच में ट्रक चालक श्यामल राय आलू परिवहन के लिए आवश्यक वैध चालान प्रस्तुत करने में असफल रहा। प्राथमिक जांच में पता चला कि यह ट्रक गढ़बेता क्षेत्र से आ रहा था और इसे रूनाकुड़ाघाट पार कर झारखंड में अवैध रूप से ले जाने की योजना थी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

IMG 20240910 WA0035

बाराबनी थाने के पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने आलू की कीमतों को नियंत्रित करने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल से अन्य राज्यों में आलू के परिवहन पर प्रतिबंध लगाया है। इसके साथ ही राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। इसी सख्ती के परिणामस्वरूप यह कार्रवाई की गई।

IMG 20240918 WA0025

गिरफ्तार चालक को आसनसोल जिला अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका खारिज करते हुए पांच दिन की पुलिस रिमांड का आदेश दिया। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों और तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने आलू तस्करी रोकने के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने और वैध दस्तावेजों की सख्त जांच करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से न केवल अवैध तस्करी पर अंकुश लगेगा, बल्कि आलू की कीमतों को स्थिर रखने में भी मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31