Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह की मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात, विकास कार्यों पर चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरे राम सिंह ने आज आसनसोल नगर निगम पहुंचकर मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच जमुड़िया क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा हुई। मेयर विधान उपाध्याय ने बताया कि जमुड़िया क्षेत्र के जिन हिस्सों को आसनसोल नगर निगम के दायरे में शामिल किया गया है, वहां पर विकास कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि नगर निगम की तरफ से जमुड़िया में कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा चुके हैं और कुछ कार्यों की प्रगति जारी है, जबकि कुछ कार्य अभी लंबित हैं।

IMG 20240910 WA0035

मेयर ने बताया कि उनके अपने 6 नंबर वार्ड में भी कई विकास कार्य लंबित हैं, जिसके कारण उन्होंने संबंधित अभियंताओं से बातचीत की है। उनका लक्ष्य है कि 2025 के अंत तक इन सभी लंबित कार्यों को पूरा किया जाए। इसके लिए वह जनवरी के पहले सप्ताह में एक बैठक आयोजित करने का मन बना रहे हैं, ताकि अगले वर्ष के अंत से पहले सभी योजनाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें।

IMG 20240918 WA0025

उन्होंने यह भी कहा कि जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह, ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के सिपाही हैं और उनका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जनता की सेवा करना है। मेयर ने इस मुलाकात को अत्यंत सकारात्मक बताते हुए कहा कि दोनों के बीच विकास कार्यों को लेकर हुई बातचीत से क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। इस बैठक के माध्यम से दोनों नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि उनका मुख्य लक्ष्य क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं और समृद्धि प्रदान करना है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31