Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

सीपीआई (एम) ने बाली के बढ़ते दामों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा राज्य के अवैध कारोबारियों के खिलाफ दी गई कड़ी चेतावनी के बाद, पुलिस प्रशासन ने अवैध खनन और बाली की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी थी। इस चेतावनी के बावजूद, बाली के दामों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर कूल्टी क्षेत्र के सीपीआई (एम) नेताओं और स्थानीय मजदूरों ने आज सुबह 9 बजे एक अनोखा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया। इस प्रदर्शन में सीपीआई (एम) के कूल्टी एरिया कमिटी 1 के कार्यकर्ता और स्थानीय दैनिक मजदूर शामिल हुए, जिन्होंने अपने सिर पर बाली से भरे ढेर रखकर विरोध जताया।

IMG 20240910 WA0035

प्रदर्शनकारियों के बीच कूल्टी एरिया कमिटी 1 के सचिव देवानंद प्रसाद ने कहा, “मुख्यमंत्री ने एक बार कड़ी चेतावनी दी थी, जिसके बाद एक ट्रैक्टर बाली की कीमत 1500 रुपये से बढ़कर 4500 रुपये हो गई। अगर मुख्यमंत्री फिर से ऐसी चेतावनी देती हैं, तो बाली के दाम कहां तक पहुंच जाएंगे?” उन्होंने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि ऐसी चेतावनियां न दी जाएं, क्योंकि इससे स्थानीय मजदूरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है।

IMG 20240918 WA0025

देवानंद प्रसाद ने आगे कहा, “दैनिक मजदूरों को पिछले दो महीनों से काम नहीं मिल पा रहा है। अगर बाली के दामों में जल्द सुधार नहीं होता है, तो कूल्टी BLRO कार्यालय में तालाबंदी कर दी जाएगी।” इस कड़ी चेतावनी के बाद, सीपीआई (एम) के नेताओं और मजदूरों ने एकजुट होकर बाली के दामों में कमी लाने की मांग की।

स्थानीय मजदूरों के लिए यह संकटपूर्ण समय है, और सीपीआई (एम) के नेता इसे लेकर राज्य सरकार से तत्काल कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31