Breaking News
पहली सोमवारी से पहले सिद्धेश्वर मंदिर में तैयारियां तेज, मंत्री ने व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए जरूरी निर्देश आसनसोल क्लब में नारी उत्कर्ष मेले का आगाज, प्रतिभा और आत्मनिर्भरता के मंच पर महिलाओं ने दिखाई क्षमता आसनसोल में 58वीं राज्य निशानेबाजी प्रतियोगिता तीन अगस्त से, देशभर के लिए तैयार होंगे प्रतिभावान निशानेबाज पश्चिम बर्धमान में जनगणना 2027 का शुभारंभ, जागरूकता रथ रवाना; स्व-गणना से पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर रितिक रुज हत्याकांड से आसनसोल में आक्रोश, भगत सिंह मोड़ पर सड़क जाम कर न्याय की मांग उठी बर्दवान संदिग्ध आतंकी मामले में महिला सहयोगी गिरफ्तार, एसटीएफ खंगाल रही अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के तार

वृद्धा से सोने की चेन छीनकर भागे, पुलिस ने 24 घंटे में अपराधियों को दबोचा

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20241229 WA00271

ghanty

दुर्गापुर : दुर्गापुर के 43 नंबर वार्ड स्थित ऋषि अरविंद पल्ली में चौंकाने वाली घटना सामने आई। वृद्धा शोभारानी मुखोपाध्याय, जो आवारा कुत्तों को खाना खिलाने के लिए घर से बाहर निकली थीं, तीन बदमाशों द्वारा लूटपाट का शिकार हो गईं। बदमाशों ने उनके गले से एक तोला वजन की सोने की चेन छीनकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

शोभारानी मुखोपाध्याय ने घटना का वर्णन करते हुए बताया, “मैं कुत्तों को खाना देने बाहर निकली थी, तभी तीन व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए। उनमें से एक मोटरसाइकिल से उतरकर मेरे गले को दबाने लगा और सोने की चेन छीन ली। इसके बाद उसने मुझे धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और सभी बदमाश वहां से भाग निकले। घटना के बाद मैं बहुत भयभीत हो गई थी।”

IMG 20240910 WA0035 4

इस वारदात की सूचना मिलते ही कोक ओवन थाने की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया। बदमाशों ने लूटी गई चेन को बेचने के लिए दुर्गापुर के सिनेमा हॉल रोड स्थित एक ज्वेलरी शॉप में संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों की पहचान सुभाषपल्ली निवासी शिव प्रसाद, राहुल पल्ली के आदित्य मंडल और ईशु राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शोभारानी मुखोपाध्याय की लूटी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय नागरिक बेहद संतुष्ट हैं। कोक ओवन थाने की पुलिस की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “इतनी जल्दी अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस को धन्यवाद।” शोभारानी मुखोपाध्याय ने भी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “पुलिस की वजह से मेरी चेन मुझे वापस मिल गई। अब मैं पहले से काफी राहत महसूस कर रही हूं।”

इस घटना ने पुलिस की सक्रियता और नागरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को उजागर किया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 7 5 0
Users Today : 15
Users Yesterday : 31