

आसनसोल : जीटी रोड स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। आयोजन में मुख्य यजमान अरुण साव एवं समस्त साव परिवार के सहयोग से आसनसोल महावीर स्थान सेवा समिति द्वारा कथा का आयोजन किया गया। श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन स्वामी आत्मप्रकाश जी महाराज ने अपने प्रवचनों के माध्यम से भागवत कथा के महत्व, उसके दिव्य फलों और मोक्ष की अवधारणा पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की शुरुआत वेदी पूजन, पंडितों के पूजन एवं स्वामी आत्मप्रकाश जी महाराज के पूजन से हुई। स्वामी जी ने भक्तों को कपिल देव भगवान, ध्रुव चरित्र और सुकदेव जी के आगमन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भागवत कथा सुनने से प्रेत योनि में रहने वाले जीव भी स्वर्ग की प्राप्ति कर सकते हैं, तो मनुष्य का उद्धार निश्चित है। यदि मोक्ष न भी मिले तो किसी श्रेष्ठ कुल में जन्म का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त होता है।

इस अवसर पर समिति के सचिव अरुण शर्मा, जगदीश शर्मा, अशोक अग्रवाल, बालकिशन मुरारका, मोहन भाई पटेल, केशव भाई पटेल, राजकुमार शर्मा, डॉ. जेके सिंह, प्रेमचंद केशरी, मुकेश पहचान, बासुदेव शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं और पुरुष भक्त उपस्थित रहे। पहले दिन ही कथा सुनने के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया।















Users Today : 15
Users Yesterday : 31