Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

प्रोजेक्ट के नाम पर ठगी, लाखों की राशि डूबने से महिलाएँ परेशान

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : ट्रांसमीटो डेवलपमेंट फाउंडेशन के कर्ताधर्ता मोहम्मद नदीम एवं उनके सहयोगियों पर प्रोजेक्ट के नाम पर भारी वित्तीय धोखाधड़ी का आरोप लगा है। छत्तीसगढ़ एवं झारखंड से आईं महिलाओं ने उन पर यह गंभीर आरोप लगाया कि संस्था के माध्यम से आम नागरिकों से करोड़ों रुपये निवेश के नाम पर लिए गए, किंतु अब जब धन वापसी की बारी आई तो संस्थापक एवं पदाधिकारी पलट गए हैं।

छत्तीसगढ़ की शबनम परवीन की पीड़ा

छत्तीसगढ़ से आईं शबनम परवीन ने बताया कि वे मोहम्मद नदीम एवं उनके साथियों की लुभावनी बातों में आकर अपने क्षेत्र के लोगों से पैसा लेकर इस कंपनी में जमा कर चुकी हैं। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि निवेश के बदले में मुनाफे के रूप में भारी रकम लौटाई जाएगी, किंतु वास्तविकता इसके विपरीत साबित हुई।

अब जब उनके पास पैसा नहीं है, तो जिन लोगों ने उनके माध्यम से निवेश किया था, वे आक्रोशित होकर उनसे पैसों की मांग कर रहे हैं। कई मौकों पर उनके साथ दुर्व्यवहार एवं धक्का-मुक्की भी हुई है। शबनम परवीन का कहना है कि वे सम्मानपूर्वक जीवन जीना चाहती हैं, इसलिए वे आसनसोल आई हैं, क्योंकि ट्रांसमीटो डेवलपमेंट फाउंडेशन का मुख्यालय यहीं स्थित है। किंतु मोहम्मद नदीम मिलने से इनकार कर रहे हैं।

IMG 20240910 WA0035 4

झारखंड की सोनम भी ठगी की शिकार

इसी प्रकार, झारखंड से आईं सोनम नामक महिला ने भी अपनी व्यथा साझा की। उन्होंने बताया कि संस्था के पदाधिकारियों ने ब्लॉक स्तर पर कार्य करने पर सरकारी नौकरी मिलने तक का आश्वासन दिया था। इसी झांसे में आकर उन्होंने अपने इलाके में कई लोगों से राशि लेकर कंपनी में निवेश करवाई। लेकिन अब स्थिति यह है कि न तो उन्हें कोई नौकरी मिली और न ही उनके द्वारा जमा किया गया पैसा वापस मिल रहा है।

IMG 20240918 WA0025

पीड़ितों की मांग – पैसा वापस या दोषियों पर कार्रवाई

अब जिन लोगों ने इन महिलाओं के माध्यम से पैसे जमा किए थे, वे उन्हें ही उत्तरदायी ठहरा रहे हैं। कई पीड़ितों का स्पष्ट कहना है कि या तो उन्हें उनका पैसा लौटाया जाए या फिर मोहम्मद नदीम को सामने लाया जाए। जब ये महिलाएँ आसनसोल स्थित मुख्यालय पहुंचीं, तो मोहम्मद नदीम ने मिलने से इनकार कर दिया।

इस घोटाले की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं, और अब यह देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 1 8
Users Today : 39
Users Yesterday : 14