Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

शेरगढ़ कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज का 125वां श्री हरिनाम संकीर्तन महोत्सव प्रारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  शेरगढ़ कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की तेतुलिया कन्यापुर शाखा द्वारा आयोजित 125वें श्री हरिनाम संकीर्तन महोत्सव का शुभारंभ अपूर्व भव्यता एवं भक्तिरस से ओतप्रोत वातावरण में हुआ। रविवार को निकली भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने परंपरागत वेशभूषा में उल्लासपूर्वक भाग लिया, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्र “राधे-राधे” एवं “हरे राम-हरे कृष्ण” के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

शोभायात्रा में विभिन्न देवी-देवताओं की सजीव झांकियाँ प्रस्तुत की गईं, जो श्रद्धालुओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा तेतुलिया कन्यापुर एवं समीपवर्ती ग्रामों से होकर गुजरी, जहाँ स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धा-सुमन एवं पुष्पवर्षा के माध्यम से यात्रा का हृदयंगम स्वागत किया।

IMG 20240910 WA0035 4

संकीर्तन महोत्सव के पावन शुभारंभ पर आयोजन स्थल को दिव्य वैभव से सुसज्जित किया गया। संकीर्तन मंडलियों के मधुर भजन-कीर्तन से सम्पूर्ण वातावरण भक्ति-रस में सराबोर हो गया। श्रद्धालुजन भगवान श्रीकृष्ण एवं श्रीराम के भजनों पर भाव-विभोर होकर नृत्य करते रहे।

IMG 20240918 WA0025

महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु इस आयोजन को एक पवित्र आध्यात्मिक प्रयास निरूपित किया। 125 वर्षों से सतत जारी इस पावन परंपरा को और भी दिव्य एवं भव्य बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। उन्होंने श्रद्धालुओं से सहभागिता हेतु आह्वान किया एवं महोत्सव को पुण्यदायी संकीर्तन यात्रा बताया, जिसमें सम्मिलित होकर भक्तों ने तेतुलिया कन्यापुर एवं समीपस्थ ग्रामों की परिक्रमा कर आध्यात्मिक लाभ अर्जित किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 0
Users Today : 41
Users Yesterday : 14