Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

आसनसोल में डम्पर ने दुकान में मारी घुसपैठ, दो वाहन क्षतिग्रस्त

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल के सेनरेले रोड के लोअर कुमारपुर मोड़ पर सोमवार को एक भयावह घटना घटी, जब एक अनियंत्रित डम्पर एक दुकान में घुस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग का डस्ट से लदा डम्पर जुबिली मोड़ से तेज रफ्तार में आ रहा था। सड़क पर अचानक नियंत्रण खोने के बाद पहले उसने एक कार को टक्कर मारी और फिर एक खड़ी स्कूटी को भी टक्कर मारते हुए दुकान में घुस गया।

इस दुर्घटना में एक कार और स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि दुकान का भी आंशिक रूप से नुकसान हुआ। दुकान का मालिक बाल-बाल बच गया, क्योंकि वह उस समय दुकान के भीतर नहीं था। यदि डम्पर और अधिक अंदर घुसता, तो यह घटना और भी भयंकर रूप ले सकती थी। घटना के बाद डम्पर चालक मौके से फरार हो गया, जिससे पुलिस और स्थानीय लोग चौंक गए।

IMG 20240910 WA0035 4

दुर्घटना के बाद आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस तत्परता से घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटा दिया और यातायात को सामान्य किया। इसके अलावा, पुलिस ने जांच शुरू कर दी है कि डम्पर चालक ने इस हादसे को जानबूझकर किया था या फिर यह एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना थी।

IMG 20240918 WA0025

दुकान के मालिक ने बताया कि यदि डम्पर थोड़ा और अंदर आता, तो यह एक बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में अव्यवस्थित पार्किंग और वाहनों की तेज रफ्तार अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर विचार कर रही है।

इस दुर्घटना के बाद से स्थानीय लोग और व्यापारियों में डर का माहौल है, और वे सुरक्षा की उचित व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14