Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत पूर्वी रेलवे आरपीएफ ने 70 नाबालिगों को बचाया

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : पूर्वी रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत बाल संरक्षण की दिशा में अनुकरणीय प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। 1 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक पूर्वी रेलवे के विभिन्न स्टेशनों से आरपीएफ कर्मियों ने कुल 70 नाबालिगों को बचाया। इनमें 41 बालक एवं 29 बालिकाएँ शामिल हैं।

IMG 20240910 WA0035

मंडलवार आंकड़े इस प्रकार हैं: हावड़ा मंडल: 27 बालक, 15 बालिका, सियालदह मंडल: 1 बालक, 3 बालिका, आसनसोल मंडल: 6 बालक, 9 बालिका, मालदा मंडल: 7 बालक, 2 बालिका। आरपीएफ कर्मियों की सतर्कता और तत्परता के कारण इन बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों तक पहुँचाने अथवा सक्षम अधिकारियों के माध्यम से संरक्षित आश्रय प्रदान करने में सफलता मिली। यह प्रयास रेलवे सुरक्षा बल की संवेदनशीलता और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है, जो संकटग्रस्त बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु निरंतर प्रयासरत है।

IMG 20240918 WA0025

“ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” की सफलता पूर्वी रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करती है, विशेष रूप से उन बच्चों के प्रति जो विभिन्न परिस्थितियों में असहाय एवं असुरक्षित हो जाते हैं। आरपीएफ का यह प्रयास सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 2
Users Today : 43
Users Yesterday : 14