
आसनसोल : सालानपुर प्रखंड के सामडी ग्राम पंचायत अंतर्गत पेयजल संकट के समाधान हेतु एक महत्वपूर्ण पहल के तहत तीन जल एटीएम मशीनें स्थापित की गईं, जिनका उद्घाटन आसनसोल के मेयर एवं विधायक विधान उपाध्याय ने विधिवत फीता काटकर किया।
इस अवसर पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि सामडी पंचायत के फिफ्टीन फाइनेंस फंड से लगभग छह लाख रुपये की लागत से इन अत्याधुनिक जल एटीएम मशीनों की स्थापना की गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को निःशुल्क शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। जहां बाजार में एक लीटर पानी की कीमत 15 से 20 रुपये होती है, वहीं इन जल एटीएम मशीनों से आमजन को निःशुल्क स्वच्छ जल प्राप्त होगा।

सामडी पंचायत की प्रधान अनामिका मंडल ने बताया कि यह पहल क्षेत्रवासियों के हित में की गई है। तीन जल एटीएम मशीनों में से एक सामडी बथानपाड़ा उपस्वास्थ्य केंद्र में, दूसरा सामडी दुर्गा मंदिर के समीप एवं तीसरा मां मुक्ताय चंडी कम्युनिटी हॉल में स्थापित किया गया है। इसके अतिरिक्त, पंचायत भवन में भी एक और जल एटीएम लगाने की योजना पर कार्य प्रगति पर है।

इस अवसर पर सालानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, जिला परिषद के कर्माध्यक्ष मोहम्मद अरमान, समाजसेवी भोला सिंह, स्वपन उकील सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। जल संकट से जूझ रहे स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे एक सराहनीय कदम बताया।















Users Today : 43
Users Yesterday : 14