Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी का तृणमूल पर हमला, बाहरी बनाम बंगाल की राजनीति तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल  :  आसनसोल के पूर्व मेयर और भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बाहरी बनाम स्थानीय की राजनीति पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए।

IMG 20250219 WA0030

तृणमूल पर बाहरी नेताओं को थोपने का आरोप
जितेंद्र तिवारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल-दुर्गापुर पर शासन करने के लिए बिहार से दो बाहरी नेताओं को आयात किया है। उन्होंने आगे लिखा कि पहला नाम शत्रुघ्न सिन्हा और दूसरा नाम कीर्ति आजाद का है। लेकिन जब बंगाल के हिंदी और उर्दू भाषी लोगों की बात आती है, तो तृणमूल उन्हें बाहरी (बहिरागत) कहती है।

IMG 20240910 WA0035 4

बंगाल में बढ़ती बाहरी बनाम स्थानीय की बहस
गौरतलब है कि बंगाल की राजनीति में ‘बाहरी बनाम स्थानीय’ की बहस लंबे समय से चल रही है। तृणमूल कांग्रेस कई बार भाजपा पर आरोप लगाती रही है कि वह बंगाल में बाहरी विचारधारा थोपने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा का कहना है कि तृणमूल खुद गैर-बंगाली नेताओं को आगे कर रही है, लेकिन हिंदी और उर्दू भाषी बंगालियों को बाहरी बताती है।

2026 चुनाव से पहले गरमाई सियासत

आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच लगातार तीखे हमले देखने को मिल रहे हैं। जितेंद्र तिवारी का यह बयान तृणमूल कांग्रेस पर सीधा हमला माना जा रहा है।इससे पहले भी वे कई मौकों पर ममता बनर्जी और उनकी पार्टी की नीतियों की आलोचना कर चुके हैं।

IMG 20240918 WA0025      अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तृणमूल कांग्रेस भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी के इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया देती है। क्या वे इस आरोप का जवाब देंगे या इसे नजरअंदाज कर आगे बढ़ेंगे? यह आने वाले दिनों में साफ हो जाएगा।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 3
Users Today : 44
Users Yesterday : 14