Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

कुंभ यात्रा के दौरान सड़क हादसा, दो की मौत, छह घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे एक ही परिवार के आठ लोगों की यात्रा दर्दनाक हादसे में बदल गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांड़ी के पास गुरुवार को उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार महिलाओं समेत कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक महिला की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हादसे का कारण और बचाव अभियान

घटना में मृतकों की पहचान शांतनु मुखर्जी (65) और शैलेन बंद्योपाध्याय (60) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बंगाल के बांकुड़ा जिले के विष्णुपुर स्थित अयोध्या गांव से आठ सदस्यीय परिवार प्रयागराज के लिए निकला था। जब उनकी कार कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांड़ी के पास पहुंची, तो तेज रफ्तार में चल रही गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई।

IMG 20240910 WA0035 4

दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौरंगी फांड़ी और कुल्टी ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने दो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया।

घायलों की हालत

इस हादसे में घायल हुए छह लोगों में से एक महिला शिउली कर्मकार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाकी घायलों में शांतनु मुखर्जी के पुत्र सौरव मुखर्जी, उनकी पत्नी मानसा मुखर्जी, पुत्रवधू अनन्या मुखर्जी (27), शैलेन बंद्योपाध्याय की पत्नी रुम्पा बंद्योपाध्याय और कार चालक सोमनाथ चक्रवर्ती शामिल हैं।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस कर रही जांच

पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि कार की गति तेज थी और नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ।

स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है। वहीं, इस दुर्घटना ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।’

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 14