Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

मलय घटक को असम में बड़ी जिम्मेदारी, तृणमूल कांग्रेस ने बनाया प्रदेश प्रभारी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल सरकार के श्रम एवं कानून मंत्री मलय घटक को तृणमूल कांग्रेस ने फिर से असम प्रदेश इकाई का प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से इस फैसले की जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री और तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में मलय घटक को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

मलय घटक को दोबारा असम का प्रभारी बनाए जाने से तृणमूल समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। खासकर आसनसोल शिल्पांचल में उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। उनके नेतृत्व में असम में पार्टी को मजबूत करने की रणनीति पर काम होगा।

IMG 20240910 WA0035 4

इस नियुक्ति पर जिला सचिव चंकी सिंह, शिक्षक नेता मुकेश झा, पूर्व पार्षद शंभू गुप्ता, आईएनटीटीयूसी ब्लॉक अध्यक्ष राजू अहलूवालिया, राजा गुप्ता, बिमल जालान और मो. कमाल समेत कई नेताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी।

IMG 20240918 WA0025

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस पूर्वोत्तर राज्यों में अपना जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में मलय घटक जैसे अनुभवी नेता की असम में तैनाती से पार्टी को फायदा मिलने की उम्मीद है। उल्लेखनीय है कि वे पहले भी असम में पार्टी संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मलय घटक जल्द ही असम दौरा कर वहां संगठन की स्थिति का जायजा लेंगे और आगामी चुनावी रणनीति पर काम करेंगे। उनके समर्थकों का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व क्षमता से तृणमूल कांग्रेस को असम में मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 14