Breaking News
आसनसोल में अमृत योजना की खामियां दूर होंगी, 15 अगस्त तक संशोधित प्रारूप, मार्च 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य दुर्गापुर की परित्यक्त ईंट भट्ठी में 48 लाख रुपये मिले, चोरी की जांच से खुला नकदी का रहस्य, पुलिस जुटी पड़ताल में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा, 122 किलो गांजा बरामद, मुख्य आपूर्तिकर्ता गिरफ्तार आसनसोल में निर्यात संवर्धन पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने पर मंथन बाराबनी पंचायत समिति का कामकाज ठप, 13 सदस्यों के त्यागपत्र के बाद विकास योजनाओं पर लगा विराम राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार और पेयजल योजनाओं पर दिल्ली में मंथन, मंत्री अजय पोद्दार की अहम बैठकों पर निगाहें

सालानपुर में पशुपालन को बढ़ावा, सरकार ने लाभार्थियों को वितरित किए बछड़े

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

सालानपुर : पश्चिम बंगाल सरकार के पशु संसाधन विकास विभाग द्वारा शुक्रवार को सालानपुर ब्लॉक में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए छह लाभार्थियों के बीच मुफ्त में बछड़ों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सालानपुर ब्लॉक कार्यालय के सामने किया गया, जिसमें अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर बीडीओ रुसाली कॉल, सालानपुर पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलाशपति मंडल, उपाध्यक्ष विद्युत मिश्रा और सालानपुर बीएलडीओ सुमना घरामी ने संयुक्त रूप से लाभार्थियों को बछड़े सौंपे। इस योजना के तहत ब्लॉक की पांच पंचायतों के कुल छह चयनित लाभार्थियों को प्रत्येक को एक-एक बछड़ा प्रदान किया गया, जिससे उन्हें स्वरोजगार और पशुपालन को बढ़ावा देने में सहायता मिलेगी।

IMG 20240910 WA0035 4

कार्यक्रम के दौरान बीडीओ रुसाली कॉल ने कहा कि यह योजना सरकार की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की पहल का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पशुपालन न केवल एक अच्छा आजीविका साधन बन सकता है, बल्कि इससे दूध उत्पादन बढ़ाकर स्थानीय बाजारों की मांग भी पूरी की जा सकती है। पंचायत समिति के अध्यक्ष कैलाशपति मंडल ने भी सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना बेरोजगारी दूर करने में सहायक होगी और ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाएगी।

IMG 20240918 WA0025

सालानपुर बीएलडीओ सुमना घरामी ने बताया कि लाभार्थियों को पशुपालन के सही तरीकों की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि वे बछड़ों की सही देखभाल कर सकें और बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि आगे भी ऐसी योजनाएं चलाई जाएंगी, जिससे आम जनता को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 8 2 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 14