Breaking News

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, 90 किलो गांजा बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  पश्चिम बंगाल के कुलटी थाना अंतर्गत चौरंगी पुलिस फाड़ी क्षेत्र के बाबना मोड़ स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त अभियान में पुलिस ने 90 किलो गांजा सहित 10 तस्करों को गिरफ्तार किया। इनमें पाँच महिलाएँ एवं पाँच पुरुष शामिल हैं।

IMG 20240910 WA0035

उड़ीसा से झारखंड होते हुए बंगाल पहुँची थी गांजे की खेप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार तस्कर उड़ीसा से झारखंड के धनबाद मार्ग से होते हुए पश्चिम बंगाल के आसनसोल पहुँचे थे। बाबना मोड़ स्थित डिबुडीह चेकपोस्ट के समीप वे किसी वाहन की प्रतीक्षा कर रहे थे, तभी कुलटी थाना एवं चौरंगी पुलिस फाड़ी की संयुक्त कार्रवाई में उन्हें धर दबोचा गया।

पुलिस की गुप्त सूचना से तस्करों का भंडाफोड़

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त होते ही योजनाबद्ध ढंग से अभियान चलाया गया, जिसके तहत तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों एवं आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े तत्वों की विस्तृत जांच की जा रही है।

IMG 20240918 WA0025

तस्करी नेटवर्क की परतें जल्द होंगी उजागर

पुलिस का कहना है कि गांजा की यह खेप पश्चिम बंगाल में किन-किन क्षेत्रों में आपूर्ति की जानी थी, इसकी छानबीन की जा रही है। साथ ही, इस गिरोह के अन्य सहयोगियों एवं संलिप्त अपराधियों की पहचान कर जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि पूरी जांच के उपरांत मीडिया को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

गौरतलब है कि अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी के इस संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ कर पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त की है। फिलहाल, गिरफ्तार तस्करों से गहन पूछताछ जारी है, जिससे इस गिरोह के अन्य कड़ियों तक पहुँचा जा सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 7 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 23