Breaking News

आसनसोल में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल हेतु मार्ग एवं जलनिकासी प्रणाली निर्माण कार्य प्रारंभ

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल के जीटी रोड स्थित कालीपहाड़ी अंतरराज्यीय बस टर्मिनस में आवागमन हेतु सड़कों एवं निकास प्रणाली के निर्माण का कार्य आज से प्रारंभ हो गया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना की आधारशिला एक भव्य समारोह में रखी गई।

इस निर्माण कार्य का संपूर्ण दायित्व आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण (आड्डा) द्वारा लिया गया है, जो लगभग 30 लाख रुपये की लागत से इस परियोजना को क्रियान्वित करेगा। समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल सरकार के कानून एवं श्रम मंत्री मलय घटक तथा आड्डा के अध्यक्ष कबी दत्त ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के बरो चेयरमैन अनिमेष दास समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

IMG 20240910 WA0035

मंत्री मलय घटक ने परियोजना की महत्ता पर डाला प्रकाश

मंत्री मलय घटक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्यभर में विकास परियोजनाओं को गति दी जा रही है। उसी कड़ी में कालीपहाड़ी बस टर्मिनल के लिए आवागमन सुविधा को सुगम बनाने हेतु यह परियोजना आरंभ की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय निवासियों ने उनसे यहां सड़क एवं जलनिकासी व्यवस्था की मांग की थी, जिसे ध्यान में रखते हुए यह कार्य आड्डा के माध्यम से प्रारंभ किया गया है।

 

IMG 20240918 WA0025

एक माह के भीतर होगा निर्माण कार्य पूर्ण

आड्डा के अध्यक्ष कबी दत्त ने कहा कि यह सड़क एवं जलनिकासी परियोजना आगामी एक माह के भीतर पूर्ण कर दी जाएगी, जिससे यात्रियों एवं स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मलय घटक द्वारा इस निर्माण कार्य का प्रस्ताव दिया गया था, जिसे तत्परता से क्रियान्वित किया जा रहा है।

यह परियोजना यात्रा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के साथ-साथ जलभराव की समस्या का भी स्थायी समाधान प्रदान करेगी। आयोजन में मौजूद स्थानीय नागरिकों ने सरकार के इस पहल की सराहना की एवं शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण होने की आशा व्यक्त की।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 3 5 7 3
Users Today : 2
Users Yesterday : 23