रानीगंज हाई स्कूल के शिक्षक आपस में भिड़े, हेडमास्टर हुए घायल l स्कूल के एक शिक्षक के खिलाफ हेडमास्टर की पिटाई का शिकायत स्थानीय थाने तक पंहुची l इस घटना में हेडमास्टर की उंगली में चोट लग गयी है l आसनसोल के रानीगंज हाई स्कूल में शनिवार को स्कूल में शिक्षक पापिया के साथ हेडमास्टर की क्लास कराने को लेकर बहस हो गई और देखते देखते बहस रणक्षेत्र में तब्दील हो गई l इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया है l प्रधानाध्यापक प्रतीम चट्टोपाध्याय के ऊँगली में चोट लगी है उन्होंने बताया कि घटना की शुरुआत शिक्षिका पापिया मंडल के क्लास में नहीं जाने से हुआ, इसी बात पर शिक्षिका पापिया मंडल से कहने गया तों उसके पति विजय दास स्कूल की शिक्षक के साथ झगड़ा करने लगे l इसी बिच उन्होंने मेरी ऊँगली धर कर मरोड़ दिया जिस कारण मेरे ऊँगली में गहरी चोट लगी है l इधर शिक्षक पापिया मंडल ने पिटाई के आरोप से इनकार किया है और उन्होंने कहा प्रधानाध्यापक ने अपनी मर्जी से क्लास तय की थी l उन्होंने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए है l उन्होंने कहा 2019 ज़ब से उन्होंने स्कूल ज्वाइन किया है शुरू में 2 साल वो ठीक थे फिर उन्होंने होने लोगों को लेकर गोवेर्निंग बॉडी गठित की और तब से मानसिक रूप से हमलोगो को प्रताड़ित करते रहते है l इस घटना के बाद दोनों पक्ष रानीगंज थाने पहुंचे है l















Users Today : 22
Users Yesterday : 20