Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

अंडाल में प्रेमी युगल ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

अंडाल :  दक्षिणखंड गांव के जरूली बाउरीपाड़ा इलाके में रविवार को एक निर्माणाधीन मकान में प्रेमी युगल का शव एक ही फंदे से झूलता मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान रीना बाउरी (21) और सौमेन बाउरी (20) के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रीना विवाहित थी जबकि सौमेन अविवाहित। दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, जिसे लेकर वे मानसिक तनाव में थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। जब उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने रीना को मृत घोषित कर दिया, जबकि सौमेन की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे दुर्गापुर महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

IMG 20240910 WA0035

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है।

IMG 20240918 WA0025

इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। दक्षिणखंड ग्राम पंचायत के प्रधान अनंत घोष ने इसे बेहद दुखद घटना बताते हुए कहा कि पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 8
Users Today : 19
Users Yesterday : 23