Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

नियामतपुर बाजार में शू प्लाजा में भीषण अग्निकांड, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर फांड़ी के समीप स्थित नियामतपुर बाजार में आज सायं लगभग 7 बजे भीषण अग्निकांड की घटना से हड़कंप मच गया। यहां शू प्लाजा नामक प्रतिष्ठान में स्थित गोदाम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे संपूर्ण बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुकान के भीतर से धुआं निकलते ही स्थानीय दुकानदारों और प्रतिष्ठान के स्वामी गुरविंदर सिंह ने आग बुझाने का प्रयास आरंभ कर दिया। आसपास के नागरिक भी तुरंत सहायता को आगे आए और बाल्टियों एवं पाइप के माध्यम से आग पर नियंत्रण पाने का प्रयास किया, किंतु आग तीव्र गति से फैलने लगी।

IMG 20240910 WA0035

सूचना मिलते ही नियामतपुर फांड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचित किया। शीघ्र ही असनसोल दमकल केंद्र से एक अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और पुलिस-दमकल कर्मियों के संयुक्त प्रयास से आग पर नियंत्रण पा लिया गया।

दमकल अधिकारियों के अनुसार, यदि आग पर शीघ्र काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास की दुकानों में भी फैल सकती थी, जिससे बड़े स्तर पर आर्थिक क्षति हो सकती थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

IMG 20240918 WA0025

इस अग्निकांड में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। नियामतपुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और दुकानदारों को सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 6
Users Today : 17
Users Yesterday : 23