Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

यात्री साथी” ऐप से सुरक्षित यात्रा, उत्कृष्ट चालकों को प्रोत्साहन

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल रेलवे स्टेशन स्थित “यात्री साथी” कियोस्क के समक्ष आज अपराह्न 1 बजे एडीपीसी ट्रैफिक विंग्स द्वारा एक प्रोत्साहन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक आसनसोल श्री बिस्वजीत साहा, टीआई श्री राणा अंबिका दत्ता, ओसी आसनसोल (साउथ) ट्रैफिक गार्ड श्री संजय मंडल, ओसी हीरापुर ट्रैफिक गार्ड श्री प्रसंता माझी सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20250313 WA0066

कार्यक्रम के दौरान श्री निलेश ठक्कर एवं श्री जॉय गांगुली को एसीपी ट्रैफिक के कर-कमलों से प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व वाहन चालक उपस्थित रहे एवं एडीपीसी ट्रैफिक विंग्स द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

IMG 20240910 WA0035

एसीपी ट्रैफिक श्री बिस्वजीत साहा ने कहा कि “यात्री साथी” ऐप के माध्यम से यात्रियों एवं वाहन चालकों को सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस ऐप से बुकिंग करने पर उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित होगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस प्रकार के प्रोत्साहन कार्यक्रम का आयोजन सप्ताह में दो बार किया जाएगा।

आज आयोजित कार्यक्रम में 10 मार्च 2025 से 12 मार्च 2025 के बीच सर्वाधिक सवारियां लेने वाले ड्राइवरों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। निलेश ठक्कर ने कुल 16 यात्राएं कर ₹562 किराया संग्रह किया, जबकि जॉय गांगुली ने 4 यात्राएं कर ₹137 अर्जित किए।

IMG 20240918 WA0025

“यात्री साथी” ऐप के अंतर्गत ड्राइवरों हेतु प्रोत्साहन योजना भी आरंभ की गई है, जिसके तहत –प्रतिदिन 4 यात्राओं पर ₹30, प्रतिदिन 7 यात्राओं पर ₹50, प्रतिदिन 10 यात्राओं पर ₹70, 7 दिनों में 50 यात्राओं पर ₹500 प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

 

IMG 20250313 WA0075

यह पहल न केवल सुरक्षित यात्रा को बढ़ावा देगी, बल्कि वाहन चालकों को भी उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 6
Users Today : 17
Users Yesterday : 23