Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

कुल्टी में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर हिंसक झड़प, इलाके में तनाव

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

कुल्टी : कुल्टी थाना क्षेत्र के शीतलपुर मोड़ पर सरकारी जमीन पर अवैध रूप से दुकान निर्माण को लेकर दो गुटों के बीच जबरदस्त विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

IMG 20240910 WA0035 4

इलाके में हड़कंप, दहशत में लोग
संघर्ष इतना भयानक था कि आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें बंद कर दीं और स्थानीय लोग डर के मारे अपने घरों में दुबक गए। कुछ राहगीर भी इस झड़प की चपेट में आ गए और घायल हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

IMG 20240918 WA0025

पुलिस ने संभाला मोर्चा, भारी बल तैनात
घटना की जानकारी मिलते ही कुलटी थाना पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है।

IMG 20250317 WA0039

घायलों का इलाज जारी, स्थिति तनावपूर्ण
इस झड़प में दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हालांकि, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से स्थिति काबू में आ गई है, लेकिन इलाके में अभी भी तनाव बना हुआ है।

IMG 20250312 WA0033

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने इस झड़प में शामिल लोगों की पहचान शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण के पीछे कौन जिम्मेदार है।

फिलहाल, पुलिस इलाके में लगातार गश्त कर रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 4
Users Today : 15
Users Yesterday : 23