Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

तेज रफ्तार पिकअप वैन की टक्कर से दो की मौत, स्थानीय लोगों का सड़क जाम

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  बाराबनी थाना क्षेत्र के बालियापुर मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप वैन की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क अवरुद्ध कर प्रदर्शन किया, जिससे इलाके में भारी यातायात जाम लग गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

IMG 20240910 WA0035

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से आसनसोल से गौरांडी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान तेज गति से आ रही एक पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

IMG 20240918 WA0025

मृतकों की पहचान गाड़ुई ग्राम निवासी 34 वर्षीय बलराम घोष और हिरापुर सामडी ग्राम निवासी 60 वर्षीय निखिल राय के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर अवरोध खड़ा कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को सख्त करने की मांग की।

घटनास्थल पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने आश्वासन दिया कि पिकअप वैन चालक की तलाश जारी है और दोषी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 3
Users Today : 14
Users Yesterday : 23