Breaking News
शीर्षक: अंडाल में ईसीएल आवासीय परिसर के छह बंद क्वार्टरों में चोरी, सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध डुबुर्डिही जांच चौकी पर मवेशियों से भरा ट्रक पकड़ा, चालक समेत चार हिरासत में, तस्करी की आशंका मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

दुर्गापुर में जॉन्डिस का प्रकोप, 58 संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर :  पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 अंतर्गत पारदही एवं हरी बाजार में 7 मार्च से जॉन्डिस (पीलिया) का व्यापक प्रकोप देखा जा रहा है। स्थानीय नागरिकों में पेट दर्द एवं तेज़ ज्वर की शिकायतें मिलने के उपरांत स्वास्थ्य विभाग द्वारा रक्त परीक्षण प्रारंभ किया गया, जिसमें 100 से अधिक व्यक्तियों के सैंपल जाँचे गए। इनमें से 58 व्यक्तियों में हेपेटाइटिस-ए वायरस की पुष्टि हुई।

IMG 20240910 WA0035

गंभीर रूप से संक्रमित 7 मरीजों को दुर्गापुर महकुमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि शेष को होम आइसोलेशन में चिकित्सा प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के विशेष दल द्वारा दोनों प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी रखी जा रही है। साथ ही, जलजनित संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम द्वारा टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

IMG 20240918 WA0025

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोलकाता स्थित स्वास्थ्य भवन से विशेषज्ञों की एक टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश जारी किए। स्थानीय स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से प्रतिदिन नागरिकों की चिकित्सीय जाँच की जा रही है।

IMG 20250313 WA0075

स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी दीपा मंडल ने बताया कि प्रारंभिक लक्षणों के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों के रक्त परीक्षण कराए गए, जिसमें अधिकांश संक्रमितों की स्थिति अब स्थिर है। उपचार के पश्चात 6 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि एक मरीज अभी भी चिकित्साधीन है। विभागीय दल घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण कर रहा है तथा नागरिकों को स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल सेवन हेतु जागरूक किया जा रहा है।

नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त पहल से संक्रमण की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 3
Users Today : 14
Users Yesterday : 23