Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

दुर्गापुर : पश्चिम बर्दवान के दुर्गापुर स्थित भीरिंगी मोड़ पर गुरुवार सुबह एक तेज़ रफ्तार ट्रक की टक्कर से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना मिलते ही दुर्गापुर थाना पुलिस और ट्रैफिक गार्ड के कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

IMG 20240910 WA0035

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक कार 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर डीवीसी मोड़ से होते हुए रानीगंज की ओर जा रही थी। तभी पीछे से आ रहे एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने अचानक उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। सौभाग्य से इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

IMG 20240918 WA0025

कार चालक राजीव सिंह ने बताया, “मैं डीवीसी मोड़ होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग से मेजिया की ओर जा रहा था। जैसे ही भीरिंगी मोड़ पर पहुंचा, एक ट्रक ने पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिससे मेरी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और मेरी जान बच गई।”

IMG 20250312 WA0033

घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, इस दुर्घटना से क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने तुरंत नियंत्रित कर सुचारू किया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 1
Users Today : 12
Users Yesterday : 23