Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

सरकारी कर्मियों के लिए नवान्न की सौगात, ‘तदर्थ’ बोनस की राशि बढ़ी

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए ‘तदर्थ’ बोनस की राशि बढ़ाकर ₹6,800 कर दी है, जो पहले ₹6,000 थी। हाल ही में नवान्न द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह बोनस उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगा, जिनका मासिक वेतन ₹44,000 से कम है।

IMG 20240910 WA0035

सरकारी सूत्रों के अनुसार, ग्रुप ‘ए’ श्रेणी के अधिकारी इस बोनस के पात्र नहीं होंगे। वहीं, ग्रुप ‘बी’ के अधिकांश कर्मचारी भी इस दायरे से बाहर रहेंगे। ग्रुप ‘सी’ श्रेणी में आने वाले कई कर्मियों को भी लंबी सेवा अवधि के बाद मिलने वाले वेतन के आधार पर बोनस की पात्रता से वंचित किया गया है।

IMG 20240918 WA0025

सरकार के निर्देशानुसार, मुस्लिम समुदाय से जुड़े कर्मचारियों को ईद से पहले और अन्य सरकारी कर्मचारियों को दुर्गापूजा से पहले यह बोनस प्रदान किया जाएगा। हालांकि, वेतन सीमा संबंधी नियमों के कारण बड़ी संख्या में कर्मचारी इस लाभ से वंचित रहेंगे।

IMG 20250312 WA0033

इस निर्णय के बाद सरकारी कर्मचारियों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ इसे आर्थिक राहत के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ वेतन सीमा संबंधी प्रतिबंधों के कारण असंतोष जता रहे हैं। नवान्न के अनुसार, यह निर्णय राज्य की वित्तीय स्थिति और सरकारी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 1
Users Today : 12
Users Yesterday : 23