Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

आदिवासी नाबालिग से दुष्कर्म के सभी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने पांच दिनों में किया वादा पूरा

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  आसनसोल के पांचगछिया इलाके में आदिवासी नाबालिग के साथ हुई जघन्य घटना में संलिप्त चौथे आरोपी कृष्ण रुईदास को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस नृशंस कृत्य में शामिल सभी अपराधियों को कानून के शिकंजे में ले आया गया है।

IMG 20240910 WA0035 4

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व इस आदिवासी नाबालिग के साथ चार युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा था। पीड़िता के परिजनों ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पहले ही दिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और अगले दिन दूसरे आरोपी को भी धर दबोचा था।

IMG 20240918 WA0025

शेष दो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय आदिवासी समुदाय ने थाने के समक्ष सड़क अवरोध कर उग्र विरोध प्रदर्शन किया था। उनकी नाराजगी को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि शेष अपराधियों को पांच दिनों के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

IMG 20250311 WA0094

अपने वादे के अनुरूप पुलिस ने पांचवें दिन चौथे और अंतिम आरोपी कृष्ण रुईदास को गिरफ्तार कर लिया और सभी अभियुक्तों को आसनसोल अदालत में पेश किया गया। इस तेज कार्रवाई से आदिवासी समुदाय संतुष्ट नजर आ रहा है और उन्होंने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यदि प्रशासन इच्छाशक्ति दिखाए तो अपराधियों को जल्द से जल्द न्याय के कठघरे में लाया जा सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 1
Users Today : 12
Users Yesterday : 23