Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

कोलियरी की आस्था : पीर बाबा की मजार पर चादरपोशी, श्रमिकों के कल्याण की कामना

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

सांकतोड़िया : परबेलिया कोलियरी प्रबंधन की ओर से आसनसोल नगर निगम के 105 नंबर वार्ड अंतर्गत स्थित डिसरगढ़ पीठ स्थान में पीर बाबा की मजार पर परंपरागत चादरपोशी की गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में कोलियरी प्रबंधन, श्रमिक संगठनों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों की सहभागिता रही।

IMG 20240910 WA0035

इस अवसर पर परबेलिया कोलियरी के अभिकर्ता, प्रबंधक, कार्मिक प्रबंधक सहित श्रमिक संगठनों के प्रमुख सदस्य राधेश्याम साव, बोधनारायण सिंह, हरेराम सिंह, दामोदर सिंह, मो. फारूक, मो. कलीम, अश्लोक सिंह, दीनबंधु सिंह समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

 

IMG 20240918 WA0025

गौरतलब है कि परबेलिया कोलियरी प्रबंधन की ओर से पीर बाबा की मजार पर चादर चढ़ाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जो अब भी सतत रूप से जारी है। इस क्रम में पूजा कमेटी के सचिव एवं वरिष्ठ श्रमिक नेता रामाशंकर सिंह ने कहा कि पीर बाबा के प्रति हमारी अपार श्रद्धा है। यह चादरपोशी न केवल हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि संपूर्ण कोलियरी क्षेत्र की समृद्धि, श्रमिकों के कल्याण एवं सुरक्षा की मंगलकामना का माध्यम भी है।

IMG 20250313 WA0075

उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत से ही कोलियरी का संचालन निर्बाध रूप से संभव हो पाता है। अतः उनकी कुशलता एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह परंपरा आने वाले वर्षों में भी अक्षुण्ण बनी रहेगी, जिससे क्षेत्र में शांति, समृद्धि एवं भाईचारे का संदेश प्रसारित होता रहे।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 1
Users Today : 12
Users Yesterday : 23