Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

दही-चूड़ा खाने से एक ही परिवार के 18 सदस्य बीमार, 15 अस्पताल में भर्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : कांकुआ गांव में शनिवार को एक ही परिवार के 18 सदस्य दही-चूड़ा खाने के बाद खाद्य विषाक्तता (फूड प्वाइजनिंग) का शिकार हो गए। इनमें एक नाबालिका, एक किशोर, सात महिलाएँ और नौ पुरुष शामिल हैं। गंभीर स्थिति में 15 लोगों को आसनसोल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक किशोरी समेत तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

IMG 20240910 WA0035 4

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, शनिवार शाम सभी 18 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। इनमें से कई की स्थिति अत्यंत नाजुक थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने शनिवार दोपहर दही-चूड़ा खाया था, जिसके बाद उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायतें शुरू हो गईं। देखते ही देखते हालत बिगड़ने लगी, जिससे उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

IMG 20240918 WA0025

चिकित्सकों ने दी जानकारी
अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि दही-चूड़ा के सेवन के कारण खाद्य विषाक्तता हुई। भोजन में किसी प्रकार की अशुद्धि या बैक्टीरियल संक्रमण होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। हालांकि, फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

IMG 20250313 WA0075

ये लोग हुए भर्ती
खाद्य विषाक्तता से पीड़ित परिवार के जिन 15 सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनके नाम इस प्रकार—1. तरुण चटर्जी (27),2. पापिया चटर्जी (23),3. मंदिरा चटर्जी (28),4. शाश्वती चटर्जी (32),5. नंदिनी चटर्जी (11),6. रजत चटर्जी (28),7. मानसी चटर्जी (25),8. राजेश चटर्जी (29),9. सोमा चटर्जी (25),10. सोमनाथ चटर्जी (25),11. रूपम चटर्जी (36),12. राकेश चटर्जी (37),13. पार्थ चटर्जी (46),14. सरहनाथ चटर्जी (26), 15. वर्षा गांगुली (22) है।

परिवार में हुआ था शोक, परंपरा के तहत किया गया था दही-चूड़ा का सेवन
परिवार के एक सदस्य के निधन के बाद सामूहिक रूप से दही-चूड़ा खाने की परंपरा के तहत यह भोजन तैयार किया गया था। लेकिन भोजन ग्रहण करने के कुछ समय बाद ही अधिकांश सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ शुरू हो गईं।

विशेषज्ञों की सलाह
चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी और नमी के कारण खाद्य पदार्थों में बैक्टीरिया पनप सकते हैं। ऐसे में खुले में रखे या दूषित खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। यदि भोजन के बाद उल्टी, दस्त या पेट दर्द जैसी समस्याएँ उत्पन्न हों, तो तत्काल चिकित्सीय परामर्श लेना आवश्यक है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 1
Users Today : 12
Users Yesterday : 23