Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

वार्ड 20 को मिलेगा अत्याधुनिक स्वरूप, बुनियादी संरचना के विकास पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल : नगर निगम के वार्ड 20 को आदर्श वार्ड के रूप में विकसित करने हेतु पार्षद अर्जुन माझी ने व्यापक योजना का खाका तैयार किया है। लगभग 12 वर्ग किलोमीटर में विस्तारित इस वार्ड में 8,000 से अधिक मतदाता निवास करते हैं, जहां आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज, रामकृष्ण मिशन स्कूल, कण्यापुर और रघुनाथबटी जैसे प्रमुख क्षेत्र आते हैं।

IMG 20240910 WA0035

बुनियादी संरचना में सुधार हेतु योजनाएं

वार्ड में जल, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था संतोषजनक स्थिति में है, किंतु रघुनाथबटी एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की समस्या समाधानाधीन है। सड़क व पुल निर्माण को प्राथमिकता दी गई है—
₹2 करोड़ की लागत से मुख्य धेमोर से जोड़ने वाला पुल निर्माणाधीन।₹2 करोड़ की लागत से नियामतपुर को जोड़ने वाले पुल का निर्माण जारी।₹2 करोड़ की लागत से नवीन सड़कों का निर्माण।₹70 लाख की लागत से 1 किमी लंबी नाली (ड्रेन) का निर्माण पूर्ण।

IMG 20240918 WA0025

प्रकाश व्यवस्था एवं सामुदायिक विकास

सांसद निधि से ₹3 लाख की लागत से 3 हाईमास्ट लाइट पूर्व में स्थापित की जा चुकी हैं। आगामी 2 वर्षों में ₹4 करोड़ की लागत से सड़कों एवं सामुदायिक भवनों का निर्माण प्रस्तावित है—महेशकोटा, सुरवी एवं रघुनाथपुरबटी में हाईमास्ट लाइट लगाए जाएंगे।8 प्राइमरी विद्यालय एवं 9 आंगनवाड़ी केंद्रों के उन्नयन की योजना। 15 तालाबों में से 2 छठ घाट एवं 5 श्मशान घाटों का पुनर्निर्माण प्रस्तावित।

IMG 20250313 WA0075

पार्षद की प्रतिबद्धता

पार्षद अर्जुन माझी ने स्पष्ट किया,
“मैं अपने वार्ड को आदर्श स्वरूप प्रदान करना चाहता हूं। विभिन्न स्रोतों से आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आगामी वर्षों में और भी अधिक विकास परियोजनाएं लागू की जाएंगी।”

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 4 1
Users Today : 12
Users Yesterday : 23