Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

आसनसोल में परित्यक्त आवास से अधेड़ का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

आसनसोल :  शहर के डीएवी स्कूल के समीप स्थित केबल्स 6 नंबर बस स्टैंड से उर्वशी सिनेमा हॉल जाने वाले मार्ग पर एक परित्यक्त भवन में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका हुआ पाया गया। गुरुवार सुबह यह भयावह दृश्य उस समय सामने आया जब कचरा बीनने वाली कुछ महिलाएं वहां से गुजर रही थीं।

मृतक की पहचान, पुलिस को मिला आधार कार्ड

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शव एक पंखे के हुक से झूल रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही रूपनारायणपुर फांड़ी की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की।

पुलिस को मृतक के कपड़ों की तलाशी के दौरान एक आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान मोंटू पाल (निवासी – रूपनारायणपुर सीमांत पल्ली) के रूप में हुई।

IMG 20240910 WA0035 4

घर से सुबह निकले थे, फिर नहीं लौटे

परिजनों के अनुसार, मोंटू पाल अपने परिवार के साथ वृद्धाश्रम के समीप एक क्वार्टर में रहते थे। उनका पुत्र गोविंद पेशे से एक ऑटो चालक है।

परिवारवालों ने बताया कि 25 मार्च की सुबह मोंटू पाल घर से निकले थे, लेकिन फिर वापस नहीं लौटे। दिनभर तलाश करने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।

IMG 20240918 WA0025

जांच में जुटी पुलिस, आत्महत्या या हत्या की गुत्थी सुलझाने में लगी

प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, लेकिन हत्या की संभावना से भी इंकार नहीं किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रूपनारायणपुर पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहन जांच में जुटी है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भय और अटकलों का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 23