Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

श्याम सेल स्टील प्लांट में हादसे का शिकार हुआ श्रमिक, मुआवजे को लेकर परिजनों ने किया विरोध

Facebook
Twitter
WhatsApp

ghanty

जामुड़िया : पश्चिम बंगाल के आसनसोल अंतर्गत जामुड़िया थाना क्षेत्र के चाकदोला मोड़ निवासी 31 वर्षीय सूरज नोनिया 17 मार्च को श्याम सेल स्टील प्लांट में कार्यरत रहते हुए भीषण दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसे सूरज को तत्काल दुर्गापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ दीर्घ उपचार के बावजूद 28 मार्च को उसने दम तोड़ दिया।

IMG 20240910 WA0035

औद्योगिक दुर्घटना पर परिजनों की मांग

सूरज की मृत्यु की सूचना मिलते ही श्याम सेल प्रबंधन के अधिकारी परिजनों से मिलने पहुँचे तथा सांत्वना देते हुए प्रारंभिक सहायता के रूप में चार लाख रुपये तथा एक नौकरी देने की बात कही। किन्तु मृतक के परिजनों ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। उनका स्पष्ट कहना था कि सूरज की मृत्यु घर या सड़क पर नहीं, बल्कि कंपनी में कार्यरत रहते हुई है, अतः कंपनी का नैतिक दायित्व बनता है कि वह उचित मुआवजा प्रदान करे। परिजनों ने बीस लाख रुपये तथा एक नौकरी की माँग रखी, जिसे कंपनी प्रबंधन ने अस्वीकार कर दिया।

IMG 20240918 WA0025

तृणमूल नेताओं के हस्तक्षेप के बाद समाधान

परिजनों की माँगों को लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेता सिंटू भुइयाँ व उदित सिंह के नेतृत्व में कंपनी गेट के समक्ष आंदोलन की तैयारी की जाने लगी। प्रबंधन द्वारा श्रमिक संगठन के दबाव को देखते हुए अंततः वार्ता के बाद सहमति बनी। श्याम सेल ने मृतक सूरज के परिजनों को 13.5 लाख रुपये, उसकी पत्नी को नौकरी तथा दाह संस्कार हेतु 50 हजार रुपये नगद देने की घोषणा की। साथ ही, गर्भवती पत्नी को चार वर्षों तक घर बैठे वेतन देने का भी आश्वासन दिया।

IMG 20250311 WA0094

संतप्त परिवार की स्थिति

सूरज अपने पीछे वृद्ध माता, ढाई वर्षीय पुत्र, एक गर्भवती पत्नी तथा एक भाई छोड़ गया है, जो स्वयं श्याम सेल स्टील प्लांट में कार्यरत है। प्रबंधन के समझौते को परिजनों एवं नेताओं की सहमति मिलने के उपरांत देर शाम सूरज के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 4
Users Today : 5
Users Yesterday : 23