Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

थाईलैंड में भीषण भूकंप से त्रासदी, शत्रुघ्न सिन्हा ने जताई संवेदना

Facebook
Twitter
WhatsApp

 

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  म्यांमार और थाईलैंड में विनाशकारी भूकंप ने सम्पूर्ण विश्व को स्तब्ध कर दिया है। इस प्रलयंकारी प्राकृतिक आपदा पर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए आसनसोल के तृणमूल कांग्रेस सांसद एवं वरिष्ठ अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने इस त्रासदी को “अत्यंत दुर्लभ एवं हृदयविदारक” बताते हुए लिखा कि वह उन लोगों के प्रति गहरी संवेदना रखते हैं, जिन्होंने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो दिया या गंभीर रूप से आहत हुए हैं।

IMG 20240910 WA0035

सिन्हा ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से लगातार दो पोस्ट कर इस विषय पर अपनी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा, “यह राष्ट्रीयता का नहीं, बल्कि मानवता का प्रश्न है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव ‘वसुधैव कुटुंबकम’ – अर्थात ‘विश्व एक परिवार’ की अवधारणा में विश्वास रखते हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से अनुरोध किया कि भूकंप पीड़ितों को शीघ्रातिशीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए।

IMG 20240918 WA0025

सिन्हा ने सुझाव दिया कि देश के समस्त सांसदों को उनके ‘सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि’ (MP LAD) से 15-20 लाख रुपये तक की धनराशि दान करने की अनुमति दी जानी चाहिए, जिससे पीड़ितों को राहत पहुंचाने में सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री भारतीय फिल्म उद्योग, विशेष रूप से वर्तमान एवं पूर्व फिल्मी सितारों तथा प्रमुख निर्माताओं से सहयोग की अपील करें, तो व्यापक जनसहयोग प्राप्त किया जा सकता है।

IMG 20250311 WA0094

अपने पोस्ट में @narendramodi और @PMOIndia को टैग करते हुए, सिन्हा ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह शीघ्र निर्णय ले तथा आवश्यक सहायता भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित करे।

गौरतलब है कि म्यांमार और थाईलैंड में आए इस विनाशकारी भूकंप में हजारों लोगों की मृत्यु हो चुकी है, हजारों गंभीर रूप से घायल हैं तथा अनगिनत परिवार बेघर हो गए हैं। दोनों देशों में व्यापक तबाही मची है, लोग सड़क पर जीवन व्यतीत करने को विवश हैं। भारत सहित कई अन्य देशों एवं अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इस आपदा में सहायता हेतु हाथ बढ़ाया है और राहत कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 1
Users Today : 2
Users Yesterday : 23