Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

कोलकाता में बराकर निवासी युवक की संदिग्ध हत्या, बाउरी समाज ने निष्पक्ष न्याय की उठाई मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल :  कोलकाता के चारू मार्केट थाना क्षेत्र में बराकर लखियाबाद निवासी 22 वर्षीय अभिनाश बाउरी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या को लेकर क्षेत्र में गहरा आक्रोश व्याप्त है। इस हृदयविदारक घटना के पश्चात बाउरी समाज के जिला अध्यक्ष समीर बाउरी ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की तथा निष्पक्ष न्याय की मांग उठाई।

समीर बाउरी ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा, “युवक की संदिग्ध हत्या न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह न्यायिक प्रक्रिया की कसौटी पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करती है।” उन्होंने आगे बताया कि कोलकाता चारू थाना के प्रभारी से वार्ता हुई है, जिन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

IMG 20240910 WA0035 4

समीर बाउरी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि “बाउरी समाज इस दुख की घड़ी में उनके साथ अडिग रूप से खड़ा रहेगा। यह अत्यंत वेदनापूर्ण है कि एक माँ ने अपना इकलौता पुत्र खो दिया।” उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हत्यारों की पहचान कर उन्हें कठोरतम दंड दिया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाएं न हों।

IMG 20240918 WA0025

इस दौरान अखिल भारतीय बाउरी समाज के प्रदेश अध्यक्ष गणेश बाउरी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि “हमारी समाजिक एकता इस लड़ाई को न्याय तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।”

IMG 20250312 WA0033

इस घटना के विरोध में स्थानीय स्तर पर भी जनाक्रोश देखने को मिला। इस अवसर पर किरीटी बाउरी, गौरव बाउरी, जीतू बाउरी, अमर बाउरी, काजल बाउरी, सजल बाउरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 3 2
Users Today : 3
Users Yesterday : 23