Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

फास्बेक्की की नई कार्यकारिणी गठित, सचिन राय बने अध्यक्ष

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

आसनसोल : दक्षिण बंगाल के प्रतिष्ठित वाणिज्यिक संगठन फेडरेशन ऑफ साउथ बंगाल चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फास्बेक्की) ने वर्ष 2025-2027 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी है। इस बार आसनसोल के प्रख्यात व्यवसायी सचिन राय को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

IMG 20240910 WA0035

नई कार्यकारिणी में रानीगंज के संदीप झुनझुनवाला को महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं, उखड़ा चेंबर से मनोज सराफ को कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका सौंपी गई है। पवन गुटगुटिया, मधुसूदन बैनर्जी, अरुण भरतिया, चंदन बोस, महेंद्र सिंह सलूजा, स्वपन कुमार चौधरी, महेंद्र शंघाई, मधुसूदन दरिपा और रोहित खेतान को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

IMG 20240918 WA0025

राजेश कुमार दारूका को कोषाध्यक्ष और प्रदीप बाजोरिया को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं वरिष्ठ पदाधिकारियों में राजेंद्र प्रसाद खेतान, अशोक कुमार सराफ और अजय कुमार खेतान को संरक्षक की भूमिका दी गई है। इसके साथ ही सुभाष चंद्र अग्रवाल को संगठन का पैटर्न व चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

संघटन के संचालन में सलाहकारों की भूमिका को अहम मानते हुए विष्णु बाजोरिया को मुख्य सलाहकार बनाया गया है। उनके साथ एसएन दारूका, ब्रज मोहन कुंडू, दीपक रूद्र, महादेव दत्त, नरेश अग्रवाल, ओमप्रकाश बाजोरिया, विमल पटवारी और पवन मवांडिया भी सलाहकार के रूप में शामिल हैं।

IMG 20250311 WA0094

इस बार आसनसोल-दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन कवि दत्ता को भी संगठन के सलाहकार मंडल में शामिल किया गया है। नई कमेटी से क्षेत्र के व्यापार और उद्योग को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 9
Users Today : 23
Users Yesterday : 26