Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर निगम ने दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035

आसनसोल : भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर आसनसोल के काली पहाड़ी स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम की ओर से बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

कार्यक्रम में नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, डिप्टी मेयर अभिजीत घटक, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी, निगम पार्षद वसीम उल हक समेत निगम के कई अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र के आधार स्तंभ भी थे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। विपरीत परिस्थितियों में शिक्षा और आत्मबल के सहारे उन्होंने जो मुकाम हासिल किया, वह आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।

IMG 20240918 WA0025

चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन इस बात का प्रमाण है कि अगर दृढ़ संकल्प और संघर्ष की भावना हो, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। डिप्टी मेयर अभिजीत घटक ने कहा कि आज की पीढ़ी को बाबा साहब के विचारों को आत्मसात कर समाज में समानता, भाईचारे और न्याय की भावना को मजबूत करना चाहिए।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और उनकी शिक्षाओं को समाज में प्रसारित करने की बात कही।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 8
Users Today : 22
Users Yesterday : 26