

आसनसोल : आसनसोल स्थित संपर्क ऑनलाइन फिनसर्व एलएलपी ने वित्तीय क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता का एक और महत्वपूर्ण परिचय दिया है। गोवा में आयोजित एक भव्य समारोह में इस प्रतिष्ठित फाइनेंशियल सेवा फर्म को ‘मोस्ट ट्रस्टेड फाइनेंशियल प्लानिंग फर्म ऑफ द ईयर’ के सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, भारत सरकार के नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक, और मशहूर अभिनेत्री एवं सांसद हेमा मालिनी भी मौजूद थीं।
संपर्क ऑनलाइन फिनसर्व एलएलपी का यह पुरस्कार उसकी वर्षों की मेहनत, समर्पण और ग्राहकों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। 1994 में एक पब्लिक कॉल ऑफिस के रूप में शुरू हुई यह यात्रा आज हजारों परिवारों को वित्तीय स्वतंत्रता और वित्तीय साक्षरता की दिशा में मार्गदर्शन दे रही है।

पुरस्कार मिलने के बाद संस्थान के संस्थापक और सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर रितेश जालान ने कहा, “यह पुरस्कार हमारे समर्पण और विश्वास का प्रमाण है। मैं इसे अपनी टीम, परिवार और सभी सम्मानित ग्राहकों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने हमें विश्वास दिया और हमेशा प्रेरित किया। हमारा उद्देश्य हमेशा वित्तीय जागरूकता फैलाना और प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना रहेगा।”

संपर्क ऑनलाइन फिनसर्व एलएलपी ने वित्तीय योजना के क्षेत्र में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है। यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को व्यक्तिगत वित्तीय योजना, निवेश सलाह, कर नियोजन और सेवानिवृत्ति योजना जैसी सेवाएं प्रदान करता है। अपनी सेवाओं के जरिए इस फर्म ने हजारों परिवारों को वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद की है।

संपर्क ऑनलाइन फिनसर्व एलएलपी का मुख्य उद्देश्य वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देना और हर व्यक्ति को अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सही निर्णय लेने में सक्षम बनाना है।














Users Today : 20
Users Yesterday : 26