Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

बांकुड़ा में तृणमूल सांसद का फूटा गुस्सा, पुलिस पर लगाया अभद्र व्यवहार और भ्रष्टाचार का आरोप, भाजपा ने किया पलटवार

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20240910 WA0035 4

बांकुड़ा :  पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद अरूप चक्रवर्ती का पुलिस के प्रति गुस्सा एक जनसभा में खुलकर सामने आ गया। तालडांगरा थाना क्षेत्र के बिबारदा इलाके में आयोजित मतदाता सूची पुनरीक्षण शिविर के दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखा बयान दिया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

कार्यक्रम में बोलते हुए सांसद ने कहा, “तालडांगरा थाने के आईसी (पुलिस अधिकारी) में इतना घमंड है कि उन्हें यह भी शर्म नहीं आती कि मैं उनके क्षेत्र में मौजूद हूं। वे जनता की सेवा नहीं, बल्कि अपनी कमाई के लिए जमीन पर उतरते हैं। ऐसे अधिकारियों पर नजर रखनी होगी।” उन्होंने समर्थकों से कहा कि वे पुलिस पर भरोसा करने के बजाय पार्टी नेतृत्व पर विश्वास रखें।

सांसद यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि थाने की पुलिस न तो बैठक की जानकारी देती है और न ही आयोजनों में उनकी मदद करती है। “जंगलमहल जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में काम करने वाले अधिकारियों में शिष्टाचार तक नहीं है,” उन्होंने कहा। सांसद के इस बयान से जहां टीएमसी के भीतर असंतोष और आंतरिक टकराव की अटकलें तेज हो गई हैं, वहीं विपक्षी भाजपा ने इस मौके को भुनाने में कोई देर नहीं की।

IMG 20240918 WA0025

भाजपा के स्थानीय नेता बिपट्टरन सेन ने सांसद के बयान को हाथों-हाथ लेते हुए कहा कि तृणमूल सांसद ने अप्रत्यक्ष रूप से यह स्वीकार कर लिया है कि पुलिस प्रशासन तृणमूल कांग्रेस के लिए काम कर रहा है, न कि आम जनता के लिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “सांसद को जबरन वसूली में हिस्सा नहीं मिल रहा, इसलिए वे आज पुलिस पर भड़ास निकाल रहे हैं। उन्होंने खुद मान लिया कि आईसी स्तर तक की जबरन वसूली में पार्टी का दखल है।”

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में पुलिस निष्पक्षता खो चुकी है और राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यह बयान पूरे राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोलने के लिए काफी है।

IMG 20250311 WA0094

फिलहाल, तृणमूल कांग्रेस की ओर से इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन अंदरखाने हलचल जरूर तेज हो गई है। पुलिस विभाग की भी इस मसले पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह प्रकरण तृणमूल के लिए लोकसभा चुनावों से ठीक पहले बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है।

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 6
Users Today : 20
Users Yesterday : 26