
आसनसोल : तीव्र ताप और प्रचंड ग्रीष्म के बीच प्यासे राहगीरों को शीतल जल व पौष्टिक अल्पाहार उपलब्ध कराने हेतु मारवाड़ी महिला समिति, आसनसोल द्वारा एक महत्त्वपूर्ण जनसेवी पहल के अंतर्गत एक माहव्यापी प्याऊ सेवा का आरंभ किया गया। शनिवार को मनोज टॉकीज बस स्टैंड के समक्ष आयोजित इस सेवा कार्य का उद्घाटन वार्ड 54 के पार्षद श्री दिलीप बराल ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर समाजसेवीगण पवन गुटगुटिया, अशोक खेमका, गौरव पसारी, मुकेश तोदी, अजय डुमरेवाल, आशा गाड़ीवान, आयुष अग्रवाल, बबीता व दीप्ति सहित कई गणमान्य अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस सेवायोजना के अंतर्गत राहगीरों को निःशुल्क शीतल पेयजल, ताजे खीरे, ककड़ी, सत्तू-चना तथा शरबत वितरित किए जा रहे हैं।

समिति की उपाध्यक्षा रेखा गाड़ीवान, सचिव कांता खेमका, कोषाध्यक्ष चित्रलेखा माखरिया, सलाहकार मधु डुमरेवाल, पूर्व अध्यक्ष निधि पसारी एवं रजनी लोसलका सहित समिति की समस्त सक्रिय सदस्याएं इस सेवा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।

समिति द्वारा इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन, समाजसेवियों एवं समस्त सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनकी सतत सहभागिता से यह लोकसेवा संभव हो सकी।

यह सेवा पहल न केवल मानवता के प्रति समिति की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह भी सिद्ध करती है कि भीषण गर्मी में समाज के वंचित वर्ग के लिए यह एक अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय प्रयास है। समिति द्वारा पूर्ववत् समाजहित में ऐसे कल्याणकारी प्रयास निरंतर किए जाते रहे हैं।














Users Today : 19
Users Yesterday : 26