Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

संगठन पर्व के अंतिम चरण हेतु भाजपा ने घोषित किए विधानसभा प्रभारियों के नाम, चुनावी रणनीति को सुदृढ़ करने की कवायद तेज

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

आसनसोल :  भारतीय जनता पार्टी ने आसनसोल संगठनात्मक जनपद में संगठन पर्व के अंतिम चरण के अंतर्गत विधानसभा स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। यह नियुक्ति भाजपा के जिला अध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य द्वारा अधिकृत रूप से जारी की गई है, जिसे आगामी चुनावों की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

IMG 20250422 WA0018

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक वरिष्ठ कार्यकर्ता को प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो न केवल संगठनात्मक ढांचे को सुदृढ़ करेंगे, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर संगठन की विचारधारा को भी गति प्रदान करेंगे।

IMG 20240918 WA0025

घोषित प्रभारियों की सूची निम्नानुसार है—पांडबेश्वर विधानसभा हेतु : मधुमिता चटर्जी, रानीगंज विधानसभा हेतु : केशव पोद्दार, जामुड़िया विधानसभा हेतु : शम्पा रॉय ,बाराबनी विधानसभा हेतु : राम अधिकारी ,आसनसोल दक्षिण विधानसभा हेतु : आशा शर्मा, आसनसोल उत्तर विधानसभा हेतु : काकली घोष , कुल्टी विधानसभा हेतु : प्रशांत चक्रवर्ती । जिला अध्यक्ष देबतनु भट्टाचार्य ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए कहा, “यह नियुक्ति भाजपा की रणनीतिक योजना का अहम हिस्सा है, जिसके अंतर्गत पार्टी प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में अपनी सांगठनिक जड़ें और अधिक मजबूत करेगी। प्रभारी कार्यकर्ता न केवल संगठनात्मक बैठकों का संचालन करेंगे, बल्कि स्थानीय समस्याओं की पहचान कर पार्टी नेतृत्व तक सूचना भी पहुंचाएंगे।”उन्होंने यह भी कहा कि ये नियुक्तियाँ पूर्णतः पार्टी की नीति, अनुशासन और सेवा भाव की कसौटी पर परखी गई हैं,

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

ताकि जनसेवा की भावना से ओतप्रोत कार्यकर्ता आगामी चुनावों में जनसमर्थन अर्जित कर सकें।राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, यह नियुक्ति भाजपा की चुनावी तैयारियों को तीव्र गति देने का स्पष्ट संकेत है। जिस प्रकार से संगठनात्मक पुनर्गठन हो रहा है, वह दर्शाता है कि भाजपा निकट भविष्य में आसनसोल संगठनात्मक जिले में अपने जनाधार को और अधिक विस्तार देने के प्रयास में है।स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में इन नियुक्तियों को लेकर उत्साह की लहर है। भाजपा की यह सक्रियता आने वाले चुनावों में उसकी रणनीति, संगठनात्मक शक्ति और जमीनी पकड़ को प्रदर्शित करती है।

IMG 20250311 WA0094

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 5
Users Today : 19
Users Yesterday : 26