Breaking News
मुचीपाड़ा में नुक्कड़ नाटक से सड़क सुरक्षा का संदेश, यमराज के किरदार ने हेलमेट के प्रति जगाई जागरूकता अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर आसनसोल में सम्मान और अधिकारों की गूंज, मंत्री ने विकास योजनाओं पर रखा सरकार का पक्ष आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता,

श्रीनगर में फंसे बर्धमान के दो पर्यटकों को लेकर परिवार में चिंता

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

बर्धमान :  कश्मीर यात्रा पर गए बर्धमान शहर के दो पर्यटक श्रीनगर में फंसे हुए हैं। 14 अप्रैल को वे बर्धमान से कश्मीर की यात्रा पर रवाना हुए थे, लेकिन पहेलगाम में आतंकी हमले की घटना से पूर्व ही वे उस क्षेत्र को छोड़कर श्रीनगर पहुँच गए थे। परिवार के सदस्यों के अनुसार, बुधवार को दोनों पर्यटकों ने श्रीनगर से एक वीडियो भेजकर अपनी स्थिति की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने बताया कि श्रीनगर में स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी है और शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

पर्यटकों का कहना है कि कश्मीर में हालात चिंताजनक हैं, साथ ही वाहन और हवाई यात्रा की कीमतें बहुत अधिक बढ़ गई हैं, जिसके कारण वे श्रीनगर में ही फंसे हुए हैं। उनका आरोप है कि पर्यटन स्थल होने के बावजूद श्रीनगर में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का अभाव है और शहर की सामान्य गतिविधियाँ लगभग ठप हो चुकी हैं।

IMG 20240918 WA0025

इस संबंध में बर्धमान दक्षिण के विधायक खोकन दास ने इन पर्यटकों के परिवार के साथ मुलाकात की और उन्हें अपनी चिंता व्यक्त की। विधायक ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना और उन्हें जल्द ही सरकारी मदद मिलने का आश्वासन दिया।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

पर्यटकों के परिवार के सदस्य बहुत चिंतित हैं और उनका मुख्य उद्देश्य अपने प्रियजनों को सुरक्षित रूप से वापस लाना है। इस बीच, कश्मीर में बढ़ते सुरक्षा संकट और पर्यटकों की स्थिति पर चिंता जताई जा रही है। इस मामले में प्रशासन को स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए शीघ्र कदम उठाने की आवश्यकता है।

IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 2 1
Users Today : 15
Users Yesterday : 26