Breaking News
आसनसोल जिला अस्पताल में कैंसर मरीजों के लिए शुरू हुआ पांच बिस्तरों वाला विशेष उपचार केंद्र आसनसोल रेलवे परिसर में शराब तस्करी पर आरपीएफ की कार्रवाई, 29 हजार की अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार दिशा में जुआ-सट्टा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, गौतम की पूछताछ के बाद तीन और आरोपी गिरफ्तार सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचेगा भाजपा का अभियान, बूथ स्तर पर कार्यकर्ता करेंगे सहायता, रामपुर एमवीआई जांच में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कथित बिचौलिए के घर से पांच लाख नकद और दस्तावेज जब्त परिवार से टूटी डोर जोड़ने की पहल, आसनसोल सुधारगृह में बंदियों को कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी गई

बर्नपुर में जमीन विवाद को लेकर व्यापारी गुटों में टकराव, तनाव का माहौल

Facebook
Twitter
WhatsApp

IMG 20250401 WA0024

IMG 20250421 WA0051

बर्नपुर : जमीन विवाद को लेकर दो व्यापारी गुटों के बीच वर्चस्व स्थापित करने की कड़ी प्रतिस्पर्धा जारी है। इस विवाद के कारण हीरापुर थाना क्षेत्र के चित्रा इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया है। शनिवार को दोनों पक्षों द्वारा गुर्गे बुलाए जाने की खबरें सामने आईं, जिनमें से एक गुट ने बाहर से गुर्गों को लाकर जमीन की घेराबंदी करने की कोशिश की, लेकिन दूसरे गुट के विरोध के कारण उनकी योजना सफल नहीं हो सकी।

यह विवाद एक करोड़ रुपये की कीमत वाली उस भूमि को लेकर है, जिसे लेकर दोनों व्यापारी अपनी-अपनी दावेदारी जता रहे हैं। एक व्यापारी का कहना है कि उसने उक्त जमीन को कानूनी तरीके से खरीदी है, जबकि दूसरे व्यापारी का दावा है कि यह जमीन वर्षों से उसके नियंत्रण में है और उसने जमीन के मालिक को पहले ही एक करोड़ रुपये का भुगतान किया था। अब यह मामला व्यापारिक स्वामित्व से बढ़कर प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है, और दोनों पक्ष एक दूसरे से अपना अधिकार लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

IMG 20240918 WA0025

स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे स्थिति पर पूरी निगाह बनाए हुए हैं और किसी भी तरह की अशांति को जन्म नहीं लेने देंगे। हालांकि, इस इलाके में वर्षों पहले एक दबंग के गुर्गों की गतिविधियाँ आम थी, और इस नए तनाव ने एक बार फिर से गुर्गों की सक्रियता को बढ़ा दिया है, जिससे क्षेत्रवासी आशंकित हैं कि कहीं इस टकराव के कारण गुर्गों के बीच हिंसा न हो जाए।

WhatsApp Image 2024 07 12 at 13.27.59

स्थानीय नागरिकों के बीच चिंता का वातावरण है, क्योंकि जमीन विवाद की जड़ में बढ़ती हुई तनावपूर्ण परिस्थितियां कभी भी बड़ी हिंसा का रूप ले सकती हैं। पुलिस ने कार्रवाई के लिए तैयारी पूरी कर ली है, ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

IMG 20250313 WA0075

Leave a Comment

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Share Market

Also Read This

Gold & Silver Price

Our Visitor

0 4 1 9 1 9
Users Today : 13
Users Yesterday : 26